Lucknow के आलमबाग में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियां और SDRF की टीम तैनात
Lucknow: राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित Eagle Paint फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसे काबू करने के लिए
Lucknow: राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित Eagle Paint फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसे काबू करने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचाई गईं।
घटना के समय फैक्ट्री बंद थी, जिसकी वजह से अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने और बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। दमकल विभाग की टीमें अभी भी आग को पूरी तरह बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं।