Lucknow में महिला बैंक मैनेजर पर हमला, स्कूटी सवार युवक ने चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ
Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहाँ Central Bank की एक महिला मैनेजर पर अज्ञात युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमला इतना अचानक था कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला। जानकारी
Lucknow: राजधानी के आलमबाग इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहाँ Central Bank की एक महिला मैनेजर पर अज्ञात युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमला इतना अचानक था कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर युवक स्कूटी पर सवार होकर आया था। उसने महिला मैनेजर की कार का शीशा खटखटाया और जैसे ही खिड़की खुली, उसने चेहरे पर केमिकल जैसा पदार्थ फेंक दिया। इस हमले के बाद महिला मैनेजर ने हिम्मत दिखाई और खुद कार चलाकर अजंता अस्पताल पहुंचीं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।