Lucknow को तोहफा, ऐशबाग जलकल मुख्यालय में आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब शुरू, अब मिलेगा साफ पानी

Lucknow: शहर के लोगों को अब पीने के पानी की शुद्धता को लेकर चिंता नहीं करनी होगी। शुक्रवार, 6 अगस्त 2026 को ऐशबाग जलकल मुख्यालय में एक आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब की शुरुआत की गई। इस लैब का उद्घाटन लखनऊ की महापौर सुषमा खर्क

Lucknow: शहर के लोगों को अब पीने के पानी की शुद्धता को लेकर चिंता नहीं करनी होगी। शुक्रवार, 6 अगस्त 2026 को ऐशबाग जलकल मुख्यालय में एक आधुनिक वाटर टेस्टिंग लैब की शुरुआत की गई। इस लैब का उद्घाटन लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस कदम से शहर में सप्लाई होने वाले पानी की क्वालिटी की जांच अब और बेहतर तरीके से हो सकेगी।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नगर निगम और जलकल विभाग की सबसे पहली प्राथमिकता हर नागरिक तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नई लैब आने से पानी के नमूनों की जांच बहुत तेजी से होगी। अगर पानी में क्लोरीन की कमी होगी या किसी तरह के हानिकारक बैक्टीरिया मिलेंगे, तो विभाग को तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी और समय रहते सुधार किया जा सकेगा।

यह लैब पूरी तरह से आधुनिक मशीनों और उपकरणों से लैस है। इसमें पानी के पीएच स्तर, टीडीएस (कुल घुलित ठोस) और पानी की कठोरता की जांच की जाएगी। इसके साथ ही क्लोरीन की मात्रा और बैक्टीरिया की नियमित जांच होगी, ताकि शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजे जाने वाले पानी की शुद्धता बनी रहे।