Lucknow को तोहफ़ा, 24 करोड़ से बदला ऐशबाग स्टेशन का चेहरा, अब मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Lucknow/Lucknow: राजधानी के ऐशबाग रेलवे स्टेशन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत करीब 24.13 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया। अब यहां यात्रियों को पहले से बेह

Lucknow/Lucknow: राजधानी के ऐशबाग रेलवे स्टेशन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत करीब 24.13 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया। अब यहां यात्रियों को पहले से बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्टेशन अब एक आकर्षक हब बन गया है।

उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाया गया है और अच्छी क्वालिटी के टॉयलेट्स, पार्किंग और हरे-भरे पार्क विकसित किए गए हैं। वहीं पीआरओ महेश गुप्ता ने कहा कि स्टेशन पर बैठने की क्षमता बढ़ाई गई है और वेटिंग रूम को भी नया रूप दिया गया है।

सुविधाएं
बदलाव और खासियत
प्लेटफॉर्म और वेटिंग रूम नया फ्लोरिंग, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए अलग वेटिंग रूम और बेबी फीडिंग रूम की सुविधा
बैठने की व्यवस्था सभी प्लेटफॉर्म पर 26 नए पीपी शेल्टर लगाए गए हैं
पार्किंग और एरिया 5500 वर्ग मीटर की आधुनिक पार्किंग और 4300 वर्ग मीटर का सर्कुलेटिंग एरिया बनाया गया है
दिव्यांगजन सुविधा ब्रेल मैप, रैंप, व्हीलचेयर, वाटर बूथ और विशेष टिकट काउंटर की सुविधा
कनेक्टिविटी पहले और दूसरे गेट को जोड़ने के लिए 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (FOB) बन रहा है, जिसमें लिफ्ट और एस्केलेटर होंगे
पर्यावरण और ऊर्जा वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट, 20 किलोवाट सोलर पैनल और बिजली के लिए 250 केवी डीजी सेट लगाया गया है

स्टेशन की बाहरी खूबसूरती बढ़ाने के लिए दीवारों पर स्थानीय कला और पेंटिंग्स बनाई गई हैं। यात्रियों और पार्सल की भीड़ को अलग रखने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 6 की तरफ एक नया पार्सल ऑफिस बनाया गया है। साथ ही यात्रियों की मदद के लिए एलईडी साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि उन्हें सही दिशा और जानकारी मिल सके।