Lucknow को तोहफ़ा, एयरपोर्ट से कमता तक बनेगी डबल डेकर एलिवेटेड रोड, सफर होगा सिग्नल-फ्री

Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए सफर आसान होने वाला है। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या रोड पर कमता चौराहा तक अब एक शानदार डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनेगी। करीब 22 से 23 किलोमीटर लंबी यह फोर-लेन सड़क बनने के बाद लखनऊ उत्तर प्रदे

Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए सफर आसान होने वाला है। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या रोड पर कमता चौराहा तक अब एक शानदार डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनेगी। करीब 22 से 23 किलोमीटर लंबी यह फोर-लेन सड़क बनने के बाद लखनऊ उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां डबल डेकर एलिवेटेड रोड की सुविधा होगी।

इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद कानपुर रोड पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को निजात दिलाना है। फिलहाल इस रूट पर गाड़ियों का दबाव बहुत ज्यादा है, जिससे शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड पर भी ट्रैफिक बढ़ जाता है। नई सड़क बनने से इकाना स्टेडियम और लुलु मॉल जाने वाले हजारों वाहन शहर के ट्रैफिक में फंसे बिना सीधे अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। यह पूरा सफर पूरी तरह सिग्नल-फ्री होगा, जिससे समय की काफी बचत होगी।

इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari को पत्र लिखकर अपनी मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर चर्चा की। NHAI ने भी इस सड़क की व्यवहारिकता पर काम शुरू कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा सड़क को चौड़ा करना मुमकिन नहीं है क्योंकि वहां जमीन की कमी है, इसलिए एलिवेटेड कॉरिडोर ही सबसे सही रास्ता है। इस रूट पर रोजाना 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं और मैच या वीकेंड के दौरान सुल्तानपुर रोड पर 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। यह नई सड़क आउटर रिंग रोड और किसान पथ से भी जुड़ी होगी।

फिलहाल इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी LDA को सौंपी जा सकती है। जैसे ही DPR तैयार होगी और केंद्र सरकार से बजट मंजूर होगा, टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।