Lucknow एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, यात्रियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह

Lucknow: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिसर में अतिरिक्त अनिवार्य जांच शुरू की है

Lucknow: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिसर में अतिरिक्त अनिवार्य जांच शुरू की है। इस वजह से यात्रियों को अपनी फ्लाइट के समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद लखनऊ समेत देश के 16 हवाई अड्डों को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है। यह कदम आतंकवादी या असामाजिक तत्वों से होने वाले संभावित खतरों को रोकने के लिए उठाया गया है। एयरपोर्ट पर CISF, पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

बता दें कि 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के हवाई क्षेत्र में ड्रोन और अन्य छोटे हवाई प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी है। दिल्ली पुलिस ने भी पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ड्रोन निगरानी और आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की है।

गौरतलब है कि 26 जुलाई को लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की झूठी सूचना मिलने के बाद एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से इस बार भी आगंतुक पास (visitor passes) पर रोक लगाई जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 10 अगस्त को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से एयरपोर्ट पहुंचें।