Lucknow एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिली रिवाल्वर और 46 कारतूस, सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से रिवाल्वर और 46 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। CISF के जवानों ने जब यात्री की चेकिंग की तो उसके पास यह हथियार मिला, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया ग

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से रिवाल्वर और 46 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। CISF के जवानों ने जब यात्री की चेकिंग की तो उसके पास यह हथियार मिला, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

सुरक्षा एजेंसी CISF ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद यात्री को सरोजनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने यात्री से पूछताछ की और जरूरी कागजात की जांच की, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। एयरपोर्ट पर हथियार मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री के पास वैध लाइसेंस है, तो वह घरेलू उड़ानों के लिए अपने रजिस्टर्ड सामान (Checked-in baggage) में एक लाइसेंसी रिवाल्वर, पिस्टल या शॉटगन और अधिकतम 50 कारतूस ले जा सकता है। इसके लिए चेक-इन के समय लिखित या मौखिक तौर पर जानकारी देना जरूरी होता है और इसके लिए निर्धारित शुल्क भी देना पड़ता है।

हालांकि, केबिन बैगेज या अपने साथ शरीर पर हथियार रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर कोई यात्री बिना जानकारी दिए या गलत तरीके से हथियार ले जाता है, तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहाँ यात्रियों के पास से बिना लाइसेंस या गलत तरीके से रखे गए कारतूस और पिस्टल बरामद हुए हैं।