Lucknow एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 30 लाख का सोना बरामद
Lucknow: लखनऊ पुलिस ने दुबई से सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। यह गिरोह ख
Lucknow: लखनऊ पुलिस ने दुबई से सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब 30 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। यह गिरोह खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लालच देकर उन्हें वाहक के तौर पर इस्तेमाल करता था।
घटना 27 जुलाई 2026 की है जब बलिया के बेल्थरा रोड निवासी महबूब आलम दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि ठगों ने महबूब आलम को एयरपोर्ट से एक काली ब्रेजा कार में बैठाया और उन्हें घुमाया। इसके बाद आलमबाग बस अड्डे के पास आरोपियों ने उनका ट्रॉली बैग, पासपोर्ट और सोने के कैप्सूल चोरी कर लिए और फरार हो गए। महबूब आलम ने 3 अगस्त को सरोजनीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बलरामपुर निवासी दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 203.92 ग्राम सोने के कैप्सूल मिले हैं, जो रबर में लिपटे हुए पाउडर के रूप में थे। तस्करी का तरीका यह था कि सोने के बुरादे को कंडोम या रबर कैप्सूल में पैक करके शरीर के मलाशय के रास्ते लाया जाता था। इस बार आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे के चक्कर में अपने ही नेटवर्क के सदस्य महबूब आलम को धोखा दिया और सोना चोरी कर लिया।
यह गैंग राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अपराधियों का एक संगठित सिंडिकेट है। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन चलाया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों, जिनमें अर्शदीप शामिल है, की तलाश में छापेमारी जारी है। डीसीपी साउथ ने इस खुलासे के लिए सरोजनीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस अब वाहक महबूब आलम की भूमिका की भी जांच कर रही है।