Lucknow एयरपोर्ट पर सोने के कैप्सूल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, दुबई से लौटे मजदूर को बनाया था निशाना
UP/Lucknow : राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी और चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दुबई से लौटे एक मजदूर क
UP/Lucknow : राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी और चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दुबई से लौटे एक मजदूर को झांसे में लेकर उससे सोने के कैप्सूल चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सोना भी बरामद कर लिया है।
यह पूरा मामला बलिया के कुभाव निवासी महबूब आलम से जुड़ा है, जो 27 जुलाई 2026 को दुबई से लखनऊ पहुंचा था। महबूब अपने शरीर के मलाशय में 203.92 ग्राम सोने का पाउडर कैप्सूल के रूप में छिपाकर लाया था, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आरोपियों ने उसे अपनी SUV गाड़ी में बिठाया और धोखा देकर आलमबाग बस अड्डे के पास छोड़ दिया। इस दौरान वे उसका ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें सोने के कैप्सूल थे।
महबूब आलम ने 3 अगस्त 2026 को सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की और 4 अगस्त को दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए लोगों में लुधियाना का दीपक वर्मा और बलरामपुर का राम प्रताप दुबे शामिल है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अर्शदीप, जो पंजाब के मोगा का रहने वाला है, अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जांच में यह बात सामने आई कि ये लोग इस सोने को राजस्थान में बैठे अपने गिरोह के मुखिया को सौंपने वाले थे, लेकिन बाद में इन्होंने खुद ही सोना हड़पने की योजना बनाई। फिलहाल पुलिस महबूब आलम से भी पूछताछ कर रही है क्योंकि वह खुद भी अवैध तरीके से सोना ले जाने के कारण जांच के दायरे में है।