Lucknow एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, दुबई से आए Fly Dubai के विमान में सवार 163 यात्री सुरक्षित

Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दुबई से आ रहे Fly Dubai के विमान FD-443 की लैंडिंग से ठीक पहले एक पक्षी विमान से टकरा गया। विमान में कुल 163 यात्री और क्रू मेंबर्स

Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दुबई से आ रहे Fly Dubai के विमान FD-443 की लैंडिंग से ठीक पहले एक पक्षी विमान से टकरा गया। विमान में कुल 163 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।

घटना शनिवार सुबह की है। जैसे ही विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था, तब बर्ड स्ट्राइक हुई। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी और सुबह 7:13 बजे विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग बे में ले जाया गया ताकि इंजीनियर उसकी जांच कर सकें।

तकनीकी टीम अब विमान के इंजन और अन्य जरूरी सिस्टम की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि पक्षी की टक्कर से कितना नुकसान हुआ है। इस वजह से लखनऊ से दुबई जाने वाली वापसी फ्लाइट FD-444, जो सुबह 7:35 बजे रवाना होनी थी, वह लेट हो गई है। एयरलाइन अधिकारियों ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों की पूरी जांच के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।