Lucknow एयरपोर्ट पर फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बर्ड हिट, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Lucknow: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट FD-443 शनिवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई। यह घटना चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान हुई। पायलट ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और विमान की सुरक्षित इ

Lucknow: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट FD-443 शनिवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई। यह घटना चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान हुई। पायलट ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 6:35 बजे था, लेकिन बर्ड हिट के बाद इसे सुबह 7:13 बजे सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी 163 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए रनवे पर विमान को उतारा।

लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग बे में ले जाया गया है। अब इंजीनियरों की टीम विमान के इंजन और अन्य जरूरी प्रणालियों की गहन जांच कर रही है। एयरलाइन अधिकारियों ने साफ किया है कि जब विमान सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरेगा, तभी उसे दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी। इस वजह से लखनऊ से दुबई जाने वाली वापसी उड़ान FD-444 को फिलहाल रोक दिया गया है।

हवाई अड्डे पर पक्षियों को रोकने के लिए बर्ड चेज़र, बिजूका और ध्वनि तोपों जैसे इंतजाम किए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास खुले में मांस की दुकानों पर भी पाबंदी है ताकि पक्षी विमानों की ओर आकर्षित न हों। आमतौर पर टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान कम ऊंचाई पर होते हैं, इसलिए इस दौरान बर्ड हिट का खतरा ज्यादा रहता है।