Lucknow एयरपोर्ट पर CISF जवानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, योग और डॉग स्क्वॉड का दिखाया दम

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CCSIA) पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर आयोजित इस कार्यक्रम में CISF के जवानों ने अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया।

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CCSIA) पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर आयोजित इस कार्यक्रम में CISF के जवानों ने अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ध्वजारोहण और परेड के साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान जताया गया।

समारोह के दौरान CISF जवानों ने योग और डॉग स्क्वॉड के जरिए अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट पर कड़े इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरोजनीनगर पुलिस और CISF की टीम काफी सक्रिय थी। 13 अगस्त तक एयरपोर्ट परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। यात्रियों के लिए भी 12 और 13 अगस्त को अतिरिक्त जांच की सलाह जारी की गई थी ताकि सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता रहे।