Lucknow: Air India ने रिफंड में की बड़ी कटौती, 10 हजार के टिकट पर मिले सिर्फ 2686 रुपये
Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके के एक निवासी को Air India की लापरवाही का सामना करना पड़ा है। अबुधाबी से लखनऊ आने के लिए बुक किए गए टिकट का रिफंड मिलने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जिससे यात्री काफी परेशान हैं।
Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके के एक निवासी को Air India की लापरवाही का सामना करना पड़ा है। अबुधाबी से लखनऊ आने के लिए बुक किए गए टिकट का रिफंड मिलने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जिससे यात्री काफी परेशान हैं।
चंद्रशेखर सिंह ने 1 मार्च को अबुधाबी से लखनऊ के लिए Air India की फ्लाइट में टिकट बुक किया था, जिसका कुल किराया 10,103 रुपये था। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव और संघर्ष की वजह से इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। नियम के मुताबिक फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्री को पूरा रिफंड मिलना चाहिए, लेकिन चंद्रशेखर को केवल 2,686 रुपये वापस मिले।
यह समस्या सिर्फ एक यात्री की नहीं है। लखनऊ के Amausi एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए चलने वाली कई फ्लाइट्स पिछले कुछ दिनों से बंद हैं, जिससे करीब आठ हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि एयरलाइंस रिफंड की राशि में से भारी कटौती कर रही हैं। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में यात्रियों ने DGCA में शिकायत दर्ज कराई है और हस्तक्षेप की मांग की है।
कुछ यात्री जैसे आदिल शेख, जिनकी रियाद से लखनऊ की Air India Express फ्लाइट कैंसिल हुई थी, वे रिफंड के बजाय दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था चाहते हैं।
DGCA के नियमों के अनुसार, अगर एयरलाइन खुद फ्लाइट कैंसिल करती है, तो यात्री पूरे रिफंड या मुफ्त री-बुकिंग का हकदार होता है। Air India की पॉलिसी के मुताबिक भी डायरेक्ट बुकिंग के मामले में रिफंड 5 से 7 दिनों के भीतर मिलना चाहिए। अगर 15 दिनों तक पैसा नहीं मिलता, तो यात्री Air Sewa पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।