Lucknow में अघोरी साधुओं ने युवती को सम्मोहित कर चुराई अंगूठी, इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर वारदात
Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर अघोरी साधुओं के वेश में आए दो ठगों ने एक युवती को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र और सम्मोहन के बहाने युवती की महंगी अंगूठी पार कर दी। इस मामले में पीड़िता
Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर अघोरी साधुओं के वेश में आए दो ठगों ने एक युवती को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र और सम्मोहन के बहाने युवती की महंगी अंगूठी पार कर दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकीपुरम के मल्हार डीलक्स की रहने वाली शाम्भवी शुक्ला अपनी कार से जा रही थीं। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर अघोरी साधुओं के रूप में दो लोगों ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया। जब युवती ने कार रोकी, तो एक व्यक्ति ने उन्हें खिड़की खोलने को कहा और उनके हाथ में कुछ फूल की पंखुड़ियां रख दीं।
पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के दौरान वह सम्मोहित हो गईं और इसी बीच उनकी उंगली से अंगूठी गायब हो गई। ठगों ने इस पूरी वारदात को तंत्र-मंत्र का नाम देकर अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मड़ियाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
मड़ियाव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिवनंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सबूत जुटाने के लिए आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का शुरुआती शक है कि यह तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी का मामला है।