Lucknow में अघोरी साधु के वेश में ठगी, युवक की उंगली से उड़ाई सोने की अंगूठी

Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में एक ठग ने अघोरी साधु का रूप धरकर एक युवक को अपना शिकार बनाया और उसकी सोने की अंगूठी पार कर दी। यह घटना नोवेल्टी चौराहे के पास स्थित सरदार जी छोले कुलचे की दुकान के पास हुई। पुलिस ने प

Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में एक ठग ने अघोरी साधु का रूप धरकर एक युवक को अपना शिकार बनाया और उसकी सोने की अंगूठी पार कर दी। यह घटना नोवेल्टी चौराहे के पास स्थित सरदार जी छोले कुलचे की दुकान के पास हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, LDA कॉलोनी कानपुर रोड के रहने वाले आकाश शुक्ला 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:40 बजे लंच कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अघोरी साधु के वेश में उनके पास आया। आकाश ने उन्हें 10 रुपये देने की कोशिश की, लेकिन ठग ने उनसे 50 रुपये की मांग की। बातों के दौरान ठग ने बड़ी चालाकी से आकाश का ध्यान भटकाया और उनके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली से सोने की अंगूठी निकाल ली।

घटना के बाद पीड़ित ने हजरतगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आकाश ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांची जाए ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस को शक है कि आरोपी इसी तरह का भेष बदलकर शहर में अन्य लोगों को भी अपना निशाना बना रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।