Lucknow में आम खाने की प्रतियोगिता में बस्ती के दीपांशु ने जीता तीसरा स्थान
UP/Basti: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय आम महोत्सव-2026 में बस्ती जिले के एक छात्र ने अपनी काबिलियत दिखाई है। छावनी क्षेत्र के बटौली गांव के रहने वाले दीपांशु यादव ने आम खाने की प्रतियोगिता में
UP/Basti: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय आम महोत्सव-2026 में बस्ती जिले के एक छात्र ने अपनी काबिलियत दिखाई है। छावनी क्षेत्र के बटौली गांव के रहने वाले दीपांशु यादव ने आम खाने की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।
यह आयोजन 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक चला, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने किया था। इस महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए एक खास आम खाने की प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें कुल 27 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के नियम के मुताबिक, हर बच्चे को 2 किलोग्राम आम दिए गए थे और तय समय में सबसे ज्यादा आम खाने वाले को विजेता चुना जाना था।
बस्ती के दीपांशु यादव ने इस कड़ी टक्कर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 जुलाई को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कार दिए गए। दीपांशु को यह सम्मान डिप्टी सीएम Brajesh Pathak और बागवानी राज्य मंत्री Dinesh Pratap Singh ने प्रदान किया।