Lucknow में 7 साल के बच्चे ने रात 1 बजे बुक की Rapido, चाय पीने जाने की जिद पर राइडर ने किया मना
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 7 साल के बच्चे ने रात 1 बजे Rapido बाइक बुक की। बच्चा चाय पीने जाना चाहता था लेकिन जब राइडर वहां पहुंचा तो बच्चे की उम्र देखकर उसने राइड देने से साफ
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 7 साल के बच्चे ने रात 1 बजे Rapido बाइक बुक की। बच्चा चाय पीने जाना चाहता था लेकिन जब राइडर वहां पहुंचा तो बच्चे की उम्र देखकर उसने राइड देने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह मामला इंटरनेट वीडियो क्रिएटर और Rapido राइडर Rohit Verma के साथ हुआ। रोहित को रात के एक बजे राइड की रिक्वेस्ट मिली थी। जब वह लोकेशन पर पहुंचे तो देखा कि कस्टमर महज 7 साल का एक बच्चा है। रोहित ने सुरक्षा कारणों से उसे राइड देने से मना कर दिया और कहा कि वह अपने पापा को जगाए और उनके साथ जाए। इस बात पर बच्चा काफी भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसका वीडियो रिकॉर्ड हो गया।
Rapido के नियमों के मुताबिक उनकी सर्विस 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी की शर्तों में साफ लिखा है कि अकाउंट बनाने के लिए उम्र 18 साल होनी चाहिए। अगर कोई नाबालिग किसी अकाउंट होल्डर की देखरेख में सर्विस लेता है तो उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होती है जिसने राइड बुक की है।
सोशल मीडिया पर लोग Rohit Verma के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राइडर ने जिम्मेदारी दिखाते हुए बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। फिलहाल इस मामले में कंपनी या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।