Lucknow में मंत्री आवास घेरने पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी हिरासत में, पुलिस ने बच्चे को गोद में उठाकर हटाया

Lucknow: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे। सुबह करीब 11:10 बजे बड़ी संख्या में जुटे इन अभ्यर्थियों को

Lucknow: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे। सुबह करीब 11:10 बजे बड़ी संख्या में जुटे इन अभ्यर्थियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया और उन्हें इको गार्डन ले गई। इस कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा जिसमें एक युवक बेहोश हो गया और पुलिसकर्मियों ने एक महिला के बच्चे को गोद में उठाकर वहां से हटाया।

यह पूरा विरोध प्रदर्शन 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ियों और नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ‘लिस्ट रिविजिट’ की प्रक्रिया को लटका रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस लिस्ट की दोबारा जांच के लिए छह हफ्ते का समय दिया था, लेकिन अभ्यर्थियों के मुताबिक यह समय सीमा बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। 21 जुलाई 2026 को बेसिक शिक्षा विभाग ने 8270 उम्मीदवारों के लिए संशोधित डेटा का हलफनामा पेश किया था। अभ्यर्थी इसी संशोधित लिस्ट और नियुक्ति के अपडेट का इंतजार कर रहे थे, जिसके न मिलने पर उन्होंने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया। लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथ-पैर पकड़कर गाड़ियों में भरा और उन्हें इको गार्डन भेज दिया।