Lucknow में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11:10 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत म

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11:10 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया और उन्हें इको गार्डन ले गई। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर काफी आक्रोशित नजर आए।

अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि 4946 पदों को घटाकर 6800 पदों पर नियुक्ति की जाए। यह पूरा विवाद आरक्षण नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है, जो काफी समय से चल रहा है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 13 अगस्त 2024 को आदेश दिया था कि आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई चयन सूची तैयार की जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाए।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी सक्रिय है। 22 जुलाई 2026 को कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश की गई संशोधित चयन सूची को स्वीकार करने से मना कर दिया था। कोर्ट ने सरकार से 2020 से अब तक की पूरी भर्ती प्रक्रिया का लिखित ब्यौरा मांगा है। सरकार ने अपने हलफनामे में आरक्षण की गलतियों के कारण करीब 8270 सीटों का जिक्र किया है, लेकिन याचिकाकर्ताओं ने इस सूची की पारदर्शिता और कट-ऑफ में बदलाव पर सवाल उठाए हैं।

हाल ही में 21 जुलाई को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 9500 और लोगों को समायोजित किया जा सकता है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने उन 4946 लोगों के नाम पर आपत्ति जताई जिन्होंने पहले नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 27 जुलाई 2026 को फिर से सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार और दोनों पक्षों को पांच-पांच लिखित दलीलें पेश करने को कहा है, जिसके बाद अगली सुनवाई की तारीख तय होगी।