Lucknow में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, SCERT कार्यालय का किया घेराव

Lucknow: उत्तर प्रदेश की 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ के निशातगंज स्थित SCERT कार्यालय का घेराव किया। आरक्षण विसंगतियों से प्रभावित इन अभ्यर्थियों ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने और कोर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ के निशातगंज स्थित SCERT कार्यालय का घेराव किया। आरक्षण विसंगतियों से प्रभावित इन अभ्यर्थियों ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने और कोर्ट में मजबूती से पैरवी करने की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। उनकी मांग है कि सरकार इस सुनवाई के दौरान उन्हें ‘याची लाभ’ (benefit to petitioners) दिलाए ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में उनकी तरफ से कमजोर पैरवी कर रही है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्हें डर है कि इस देरी का फायदा उठाकर पहले से नियुक्त लोग कोर्ट से स्टे ले सकते हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में रहा, जिसमें कथित तौर पर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, हाल के दिनों में राजभर ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि वह मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि यह पूरा मामला ओबीसी और एससी श्रेणियों के लिए आरक्षण नियमों के उल्लंघन के आरोपों से जुड़ा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले नई सूची तैयार करने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। फिलहाल पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है।