Lucknow: 64 यूपी बटालियन NCC कैंप में पहुंचे कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) के दौरान एक विशेष मोटिवेशनल कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी मु

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) के दौरान एक विशेष मोटिवेशनल कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने कैडेट्स से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

यह कैंप 2 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था जो कुल 10 दिनों तक चलेगा। 6 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कैडेट्स के अनुशासन और उनकी क्षमता की तारीफ की और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। आपको बता दें कि प्रो. सैनी ने 14 जनवरी 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला है।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (VSM) ने कुलपति का स्वागत किया और पूरे कैंप का निरीक्षण कर तैयारियों की सराहना की। वहीं 64 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंशु कुमार गुप्ता ने बताया कि एनसीसी का मुख्य मकसद बच्चों में ‘एकता और अनुशासन’ की भावना पैदा करना है।

कैंप की गतिविधियों की बात करें तो 3 जुलाई को सेना के बेस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कैडेट्स को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी। इसके अलावा कैंप में पीटी, परेड, हथियार चलाना, फायर फाइटिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गान और वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसमें कैडेट्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक नाटक और एनसीसी गतिविधियों की वीडियो फिल्म भी दिखाई। अंत में मेधावी कैडेट्स को पुरस्कार दिए गए।

इस मौके पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेश राय और सूबेदार मेजर आशीष चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।