Lucknow को तोहफ़ा, 1090 चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर और पत्रकारपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक 1090 चौराहे पर अब फ्लाईओवर बनेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही पत्रकारपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग बन

Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक 1090 चौराहे पर अब फ्लाईओवर बनेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही पत्रकारपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी है ताकि पार्किंग की किल्लत दूर हो सके।

Lucknow Development Authority (LDA) ने इन प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के Urban Challenge Fund (UCF) से आर्थिक मदद मांगी है। वरुण विहार समेत कुल पांच बड़ी परियोजनाओं को इस फंड के जरिए रफ्तार दी जाएगी। हाल ही में दिल्ली से आई UCF की टीम ने LDA और नगर निगम के अधिकारियों के साथ इन प्रस्तावों पर चर्चा की है। इन पांच प्रोजेक्ट्स के पहले चरण की अनुमानित लागत करीब 1000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 25 प्रतिशत राशि UCF से मांगी गई है।

1090 चौराहे पर बनने वाला यह फ्लाईओवर करीब 2.3 किलोमीटर लंबा होगा, जो बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर ग्राउंड तक जाएगा। मार्च 2026 में स्मारकों और पार्कों की प्रबंध समिति ने इस फोर-लेन फ्लाईओवर के लिए NOC दे दी थी, जिसकी अनुमानित लागत 570 करोड़ रुपये है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे दो साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देते समय यह शर्त रखी गई है कि निर्माण के दौरान पार्कों की हरियाली और मूर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अगर निर्माण के दौरान पेड़-पौधे प्रभावित होते हैं, तो LDA को उन्हें दोबारा लगाना होगा। यह फ्लाईओवर ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मुख्य मकसद 1090 चौराहे और समतामूलक चौक पर लगने वाले लंबे जाम को खत्म करना है।

वहीं, पत्रकारपुरम में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग भी उन्हीं पांच प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिनके लिए केंद्र सरकार से फंड की मांग की गई है। Urban Challenge Fund योजना के तहत केंद्र सरकार प्रोजेक्ट लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा देती है, जबकि बाकी राशि बाजार से लोन, म्युनिसिपल बॉन्ड या PPP मॉडल के जरिए जुटानी होती है।