Delhi के विकास के लिए LG तरणजीत सिंह संधू ने बुलाई DDA की बैठक, सस्ते घर और ट्रैफिक जाम से राहत पर चर्चा
Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की सलाहकार परिषद की एक अहम बैठक की। इस मीटिंग का मुख्य मकसद राजधानी के भविष्य के लिए एक ऐसी योजना तैयार करना था जिससे शहर का विकास टिकाऊ औ
Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की सलाहकार परिषद की एक अहम बैठक की। इस मीटिंग का मुख्य मकसद राजधानी के भविष्य के लिए एक ऐसी योजना तैयार करना था जिससे शहर का विकास टिकाऊ और सबके लिए समान हो। LG ने साफ किया कि दिल्ली की तरक्की ऐसी होनी चाहिए जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति को फायदा मिले और शहर भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार रहे।
बैठक के दौरान दिल्ली की कई पुरानी और बड़ी समस्याओं पर विस्तार से बात हुई। इसमें सबसे ज्यादा जोर सस्ते मकानों (Affordable Housing) की उपलब्धता पर दिया गया ताकि आम लोगों को रहने के लिए किफायती घर मिल सकें। साथ ही, दिल्ली के सबसे बड़े सिरदर्द यानी ट्रैफिक जाम को कम करने और सड़कों के बेहतर प्रबंधन पर भी चर्चा की गई।
पानी की किल्लत को दूर करने के लिए वाटर सिक्योरिटी और पुराने इलाकों के पुनर्विकास (Redevelopment) जैसे मुद्दों को भी प्राथमिकता दी गई। पर्यावरण को बचाने और शहर में हरियाली बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार हुआ। LG तरणजीत सिंह संधू, जो पहले अमेरिका में भारत के राजदूत और श्रीलंका में हाई कमिश्नर रह चुके हैं, उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ दिल्ली को एक ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।