Delhi में जलभराव और प्रदूषण पर LG Sandhu सख्त, बोले- लापरवाही करने वालों की तय होगी जवाबदेही
Delhi: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस स्थिति पर उपराज्यपाल (LG) Taranjit Singh Sandhu ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि द
Delhi: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस स्थिति पर उपराज्यपाल (LG) Taranjit Singh Sandhu ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्या नई नहीं है, लेकिन अब इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
LG Sandhu ने Foreign Correspondents’ Club of South Asia में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिल्ली के लोग अक्सर इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि किसी समस्या के लिए MCD, PWD या DDA में से कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि शासन की इन कमियों को दूर करने पर काम चल रहा है। प्रदूषण को लेकर उन्होंने इसे प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताया और EV पॉलिसी जैसे कदमों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस साल सर्दियों में स्थिति बेहतर होगी।
दूसरी तरफ, LG ने Dwarka को एक ग्लोबल हब के रूप में विकसित करने का विजन रखा है। उनका लक्ष्य Dwarka को एक ऐसा इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर बनाना है जहां बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां और विदेशी दूतावास आ सकें। इससे दिल्ली के अन्य इलाकों पर दबाव कम होगा। उन्होंने DDA को निर्देश दिए हैं कि Dwarka के विकास के लिए एक समयबद्ध योजना तैयार की जाए, ताकि इसे इनोवेशन और बिजनेस का केंद्र बनाया जा सके।
ताजा हालात की बात करें तो 7 जुलाई को हुई तेज बारिश से तीस हजारी कोर्ट और सदर बाजार जैसे इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। हालांकि, इससे पहले 4 जुलाई को यह दावा किया गया था कि 90 प्रतिशत से ज्यादा नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। इसी बीच मंडी पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने बताया कि जलभराव और सड़कों की मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है, जिसके तहत एक हफ्ते में सड़कों को ठीक किया जाएगा। IMD ने 8 और 9 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।