Lucknow में होटल समाडा का बेसमेंट सील, नक्शे के खिलाफ अवैध निर्माण पर LDA का एक्शन

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध कमर्शियल निर्माणों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को एलडीए की प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने आशियाना के रुचिखंड इलाके में स्थित होटल समाडा

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध कमर्शियल निर्माणों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को एलडीए की प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने आशियाना के रुचिखंड इलाके में स्थित होटल समाडा के बेसमेंट को सील कर दिया। यह कदम होटल में हो रहे नियमों के उल्लंघन के बाद उठाया गया है।

जांच में यह बात सामने आई कि होटल समाडा का बेसमेंट पास हुए नक्शे के विपरीत तरीके से बनाया गया था। यहां अवैध रूप से वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए निर्माण किया गया था, जो नियमों का सीधा उल्लंघन था। इसी वजह से एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बेसमेंट को सील कर दिया।

बता दें कि यह पूरी कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशों पर की गई है। शहर में होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल और अन्य बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा और निर्माण नियमों की संयुक्त जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी व्यावसायिक संस्थान सुरक्षा मानकों और नक्शे का पालन करें। शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।