Lucknow में LDA का बड़ा एक्शन, गोमती नगर विस्तार में 10 अवैध निर्माण सील

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को गोमती नगर विस्तार इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने 10 अवैध निर्माणों को स

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को गोमती नगर विस्तार इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने 10 अवैध निर्माणों को सील कर दिया। यह एक्शन उन लोगों पर लिया गया जो कागजों में सुधार का दावा करके कार्रवाई से बच रहे थे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को शमन मामलों की समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में यह बात सामने आई कि कई बिल्डर और मकान मालिक कार्रवाई से बचने के लिए शमन मानचित्र (कंपाउंडिंग मैप) के लिए ऑनलाइन आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन उसके बाद आगे की प्रक्रिया में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। उपाध्यक्ष के निर्देश पर ऐसे सभी मामलों को चिह्नित किया गया और जो लोग केवल समय टालने की कोशिश कर रहे थे, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई को जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

यह पूरी मुहिम अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद तेज की गई है। एलडीए अब शहर में बड़े पैमाने पर अवैध इमारतों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 से राजधानी में 101 से ज्यादा अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। इनमें अलीगंज क्षेत्र की 51 इमारतें भी शामिल हैं, जिनका निरीक्षण 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त टीम करेगी।