Lucknow में घर का सपना होगा पूरा, LDA ला रहा है वरुण विहार और नैमिष नगर योजना, 3100 से ज्यादा प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Lucknow: राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने दो नई आवासीय योजनाएं, वरुण विहार और नैमिष नगर लॉन्च की हैं। इन योजनाओं के तहत 3105 से ज्यादा आवासीय भूखंडों
Lucknow: राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने दो नई आवासीय योजनाएं, वरुण विहार और नैमिष नगर लॉन्च की हैं। इन योजनाओं के तहत 3105 से ज्यादा आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इन प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने मास्टर प्लान की सड़कों का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून, 2026 को इन योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे।
इन दोनों योजनाओं में भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक रखा गया है। प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।
| विवरण | वरुण विहार | नैमिष नगर |
|---|---|---|
| स्थान | आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे | IIM रोड के पास |
| कुल भूखंड (प्रथम चरण) | 1926 | 1179 |
| कीमत (प्रति वर्गफुट) | 3000 रुपये | 3200 रुपये |
| क्षेत्रफल | लगभग 6580 एकड़ | लगभग 3600 एकड़ |
| प्रमुख खंड | कैलाश और काशी खंड | ब्रह्मा और भूमि खंड |
वरुण विहार योजना सदर और सरोजनीनगर तहसील के गांवों में विकसित हो रही है। यहां 800 एकड़ में ग्रीन बेल्ट, पार्क, अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स और सेंट्रल पार्क बनेगा। साथ ही 300 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क भी बनाया जाएगा, जिससे करीब 3.5 लाख लोगों को रहने की जगह मिलेगी।
वहीं, नैमिष नगर योजना लखनऊ के उत्तरी हिस्से के विकास का नया मॉडल होगी। यह बीकेटी तहसील के गांवों की जमीन पर आधुनिक बुनियादी ढांचे और हरियाली के साथ विकसित की जा रही है।