Lucknow में LDA की अनंत नगर योजना में 460 प्लॉट, 9 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अपने अनंत नगर योजना के तहत 460 भूखंडों के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेश के बाद अब 9 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक पंजीकरण पोर्टल खुला रह

Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अपने अनंत नगर योजना के तहत 460 भूखंडों के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेश के बाद अब 9 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक पंजीकरण पोर्टल खुला रहेगा। यह योजना मोहान रोड पर 785 एकड़ में विकसित की जा रही है, जिसका लक्ष्य करीब डेढ़ लाख लोगों को घर देने का है।

इस योजना के अंतर्गत आशीष खंड में अलग-अलग साइज के प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे लोग घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक आवेदकों को एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद प्लॉट की अनुमानित कीमत का पांच प्रतिशत हिस्सा जमा करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भूखंडों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि इस पूरी योजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के ग्रिड पैटर्न पर बनाया जा रहा है। यहां सड़कों का जाल बिछाया गया है और बिजली की सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड केबल डाली जा रही हैं। योजना के एक बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी बनाई जाएगी और करीब 130 एकड़ जमीन को पार्क और हरियाली के लिए रखा गया है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने भी 460 भूखंडों के लिए पोर्टल खुलने की पुष्टि की है।

प्लॉट का साइज (वर्गमीटर) प्लॉट की संख्या
200 वर्गमीटर 23 भूखंड
162 वर्गमीटर 12 भूखंड
112.5 वर्गमीटर 425 भूखंड

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए और वह भारत का नागरिक हो, हालांकि NRI भी इसके लिए पात्र होंगे। शर्त यह है कि परिवार के पास पहले से एलडीए या किसी अन्य सरकारी ट्रस्ट/कमेटी का प्लॉट नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए आधार, पैन कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर और आरक्षण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। अगर किसी आवेदक को लॉटरी में प्लॉट नहीं मिलता है, तो उसकी पंजीकरण राशि बिना किसी ब्याज के वापस कर दी जाएगी।