Seoni के मोबाइल नंबर से Lawrence Bishnoi गैंग ने दिल्ली के व्यापारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस

Seoni/Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर व्यापारियों को अपना निशाना बनाया है। इस बार गैंग ने सिवनी के एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके दिल्ली के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मामला सामने आने के बाद द

Seoni/Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर व्यापारियों को अपना निशाना बनाया है। इस बार गैंग ने सिवनी के एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके दिल्ली के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर जांच तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, यह धमकी भरी कॉल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने की थी। हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद जाट है और वह राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ का रहने वाला है। वह पहले जयपुर में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले चुका है और उसे राजपाल गैंग चलाने के लिए भी जाना जाता है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि हैरी बॉक्सर विदेशों से बैठकर गैंग की गतिविधियों को संभाल रहा है और वह बिश्नोई गैंग के मुख्य संचालकों में से एक बनकर उभर रहा है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की टीम सिवनी पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है जिससे फिरौती की कॉल की गई थी। जांच में पता चला है कि फिरौती मांगने के लिए मोबाइल हैक किया गया था। अब साइबर सेल और पुलिस की टीम बैंक खातों के रिकॉर्ड और मोबाइल की टेक्निकल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की यह पहली वारदात नहीं है। यह गैंग अक्सर अंतरराष्ट्रीय नंबरों या व्हाट्सएप कॉल के जरिए बॉलीवुड हस्तियों और बड़े व्यापारियों को डराकर पैसे वसूलने की कोशिश करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर इस मामले में मुख्य आरोपी है और उसकी तलाश के लिए कई एजेंसियां सक्रिय हैं।