Lalitpur रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 13 से 20 जुलाई तक बदलेंगे कई ट्रेनों के रूट, 6 ट्रेनें रद्द

UP/Lalitpur: झांसी रेल मंडल के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस वजह से रेलवे ने 1 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। सबसे ज्यादा असर 13 जुलाई से 20 ज

UP/Lalitpur: झांसी रेल मंडल के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस वजह से रेलवे ने 1 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। सबसे ज्यादा असर 13 जुलाई से 20 जुलाई के बीच रहेगा, जिसमें लखनऊ आने वाली ट्रेनों समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रास्तों में बड़ा बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह काम तीन चरणों में पूरा होगा। इस रिमॉडलिंग के बाद इस पूरे सेक्शन में ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की देरी की समस्या कम होगी। इस कार्य की वजह से जुलाई महीने में कुल 40 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें से 6 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है और 34 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इससे करीब 50 हजार से 80 हजार यात्रियों पर असर पड़ने की संभावना है।

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट:

ट्रेन नंबर और नाम रद्द होने की तारीख
64618 ललितपुर-बीना पैसेंजर 10 से 21 जुलाई
64617 बीना-ललितपुर पैसेंजर 10 से 21 जुलाई
22163 भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस 16 से 20 जुलाई
22164 खजुराहो-भोपाल एक्सप्रेस 16 से 20 जुलाई
05074 लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 11 और 18 जुलाई
05073 एसएमवीटी बेंगलुरु-लखनऊ सिटी एक्सप्रेस 14 और 21 जुलाई

इन प्रमुख ट्रेनों के रूट बदले गए हैं:

  • 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 14 से 20 जुलाई तक बदला हुआ मार्ग।
  • 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 13 से 20 जुलाई तक बदला हुआ मार्ग।
  • 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 16 से 19 जुलाई तक मथुरा, बयाना, कोटा, नागदा, संत हिरदाराम नगर और भोपाल के रास्ते चलेगी।
  • 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस: 17 से 20 जुलाई तक वैकल्पिक मार्ग।
  • 12649 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 13 से 19 जुलाई तक बदला हुआ मार्ग।
  • अन्य ट्रेनें: विशाखापट्टनम-नई दिल्ली, कालका-शिरडी साईंनगर, हरिद्वार-एलटीटी और हुबली-ऋषिकेश एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।

इसके अलावा तिरुपति-जम्मूतवी, मदुरै-चंडीगढ़, नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम, नई दिल्ली-मैसूर, एलटीटी-बरेली, इंदौर-बरेली, चेन्नई-नई दिल्ली, बांद्रा टर्मिनस-कानपुर, एलटीटी-अयोध्या कैंट, दादर-गोरखपुर, दादर-बलिया और अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी वैकल्पिक रास्तों से चलेंगी। बीना से झांसी होकर ग्वालियर जाने वाली कई ट्रेनें अब बीना-गुना-रुठियाई-शिवपुरी के रास्ते चलाई जाएंगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले NTES मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रेन की सही स्थिति, रूट और समय की जानकारी जरूर ले लें।