Lakhisarai में 15 अगस्त की तैयारी तेज, गांधी मैदान में परेड का रिहर्सल शुरू
Lakhisarai: लखीसराय के गांधी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को खास बनाने के लिए जुटा हुआ है और मैदान को समारोह के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। ध्
Lakhisarai: लखीसराय के गांधी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को खास बनाने के लिए जुटा हुआ है और मैदान को समारोह के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
ध्वजारोहण और परेड के लिए लगातार रिहर्सल की जा रही है। तीसरे दिन के अभ्यास में चार टुकड़ियों ने परेड किया। जवानों को मार्च पास्ट, अनुशासन और ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन खुद पूरी व्यवस्था पर नजर रख रहा है।