Kuwait में ड्रोन हमला, तेल रिग और बॉर्डर पोस्ट को बनाया निशाना, एक कर्मचारी घायल

World : कुवैत में रविवार, 12 जुलाई 2026 को अचानक हुए हमलों से हड़कंप मच गया। यहाँ एक तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म और उत्तरी सीमा पर स्थित तीन केंद्रों को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया है और कई जगहो

World : कुवैत में रविवार, 12 जुलाई 2026 को अचानक हुए हमलों से हड़कंप मच गया। यहाँ एक तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म और उत्तरी सीमा पर स्थित तीन केंद्रों को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया है और कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ है।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान नंबर 70 जारी कर इन घटनाओं की पुष्टि की है। प्रवक्ता मेजर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि एक दुश्मन ड्रोन ने कुवैत ऑयल कंपनी (KOC) के ऑफशोर ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर हमला किया। इसके साथ ही उत्तरी सीमा पर स्थित तीन बॉर्डर पोस्ट पर भी हमला हुआ, जिसे सेना ने एक आपराधिक और विश्वासघाती हमला करार दिया है।

इस हमले के बाद कुवैत की सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। जनरल स्टाफ ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। फिलहाल घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है और प्रभावित जगहों पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

हालांकि कुवैत सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि यह हमला किसने किया, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सैन्य जनसंपर्क विभाग ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले का दावा किया है। इससे पहले 8 और 9 जुलाई को भी कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही नष्ट किया था, जिसकी गूँज पूरे देश में सुनी गई थी।