Kishanganj में पति की हत्या के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, 4 मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट
Kishanganj: पोठिया थाना क्षेत्र के खैराबाड़ी गांव में रहने वाले मोहम्मद इमाम की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी मोमिना बेगम और उसके प्रेमी सुदीप पाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूर
Kishanganj: पोठिया थाना क्षेत्र के खैराबाड़ी गांव में रहने वाले मोहम्मद इमाम की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी मोमिना बेगम और उसके प्रेमी सुदीप पाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन अब सबसे बड़ी चिंता इमाम के चार छोटे बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य को लेकर हो रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मोमिना बेगम ने अपने पति मोहम्मद इमाम को पेट दर्द के इलाज के बहाने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा बुलाया था। वहां उन्हें अगवा कर लिया गया और हंसकुआ टी गार्डन में ले जाकर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने इमाम का सिर धड़ से अलग कर दिया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर मामला दर्ज किया और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सिर और हथियार बरामद कर लिया है।
इस पूरी साजिश के पीछे मोमिना बेगम और सुदीप पाल का अवैध संबंध बताया जा रहा है, जिसका मोहम्मद इमाम विरोध करते थे। बताया गया है कि सुदीप पाल तांत्रिक है और इस अपराध में उसके कुछ रिश्तेदार और साथी भी शामिल थे। सिलीगुड़ी कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
इस खौफनाक वारदात के बाद अब गांव वालों और रिश्तेदारों की नजर उन चार मासूम बच्चों पर है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया और मां जेल चली गई। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल के लिए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और समाज कल्याण संस्थाओं से मदद की अपील की है ताकि इन बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो।