Kishanganj में मदरसों और निजी स्कूलों की होगी जांच, दोहरे नामांकन पर कसेगा शिकंजा

Bihar/Kishanganj: जिले के शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद अब मदरसों और प्राइवेट स्कूलों की बारी है। जिला मजिस्ट्रेट Naveen Kumar ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी छात्र एक साथ दो संस्थानों में नामांकित न हो। इस दोहरे

Bihar/Kishanganj: जिले के शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद अब मदरसों और प्राइवेट स्कूलों की बारी है। जिला मजिस्ट्रेट Naveen Kumar ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी छात्र एक साथ दो संस्थानों में नामांकित न हो। इस दोहरे नामांकन को रोकने के लिए अब पूरे जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

डीएम Naveen Kumar ने अधिकारियों को साफ कहा है कि सभी पात्र छात्रों के लिए अगस्त 2026 तक आधार आधारित APAAR ID जेनरेट करना सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हर छात्र का नाम UDISE पोर्टल पर दर्ज करें और आधार व APAAR ID से जुड़ी सभी एंट्री समय पर पूरी करें ताकि डिजिटल रिकॉर्ड सही रहे।

शिक्षा की गुणवत्ता के अलावा बुनियादी ढांचे पर भी जोर दिया गया है। डीएम ने BSEIDC और LAEO के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्कूल भवनों के निर्माण का बचा हुआ सिविल काम अगस्त तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। साथ ही, Saraswati Vidya Niketan और PM Shri स्कूलों में मिड-डे मील और पढ़ाई की क्वालिटी की नियमित निगरानी की जाएगी।

स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर भी कड़े नियम बनाए गए हैं। सफाई का जिम्मा संभालने वाली एजेंसियों को चेतावनी दी गई है कि लापरवाही मिलने पर उनके भुगतान में कटौती की जाएगी। इसके अलावा, जिन प्राइवेट स्कूलों की मान्यता खत्म हो गई है या खत्म होने वाली है, उन्हें समय रहते e-Sambandhan पोर्टल पर आवेदन कर अपनी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।