Bihar के किशनगंज में भारी बारिश से कास्त खर्रा गांव जलमग्न, फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान

Bihar/Kishanganj: किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित कास्त खर्रा पूरा गांव में लगातार हो रही बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। गांव के कई हिस्सों में पानी भर गया है जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने

Bihar/Kishanganj: किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित कास्त खर्रा पूरा गांव में लगातार हो रही बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। गांव के कई हिस्सों में पानी भर गया है जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में असमर्थ हैं और चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

यह समस्या चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-5 में ज्यादा गंभीर है। लगातार बारिश की वजह से गांव के आंगनों और घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है क्योंकि खेतों में लगी धान की फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं। फसलें अब सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को डर है कि इस साल उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।

जलभराव के कारण गांव के रास्तों पर आवागमन बंद हो गया है। पानी जमा होने से अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने और राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। साथ ही किसानों ने फसल के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

किशनगंज के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने पहले ही तटबंधों का निरीक्षण किया था और बाढ़ बचाव सामग्री का स्टॉक रखने के निर्देश दिए थे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया और भागलपुर डिवीज़न में आने वाले दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। ग्रामीण अब प्रशासन से नालों की सफाई और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।