Delhi में किशनगंज के फैजल रजा का धमाका, Under-14 क्रिकेट मैच में जड़ा शानदार शतक

Bihar/Kishanganj: सीमांचल के ठाकुरगंज इलाके के एक युवा खिलाड़ी ने दिल्ली के क्रिकेट मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। ठाकुरगंज के फैजल रजा ने Under-14 क्रिकेट लीग मैच में शतक लगाकर अपने क्षेत्र और बिहार क

Bihar/Kishanganj: सीमांचल के ठाकुरगंज इलाके के एक युवा खिलाड़ी ने दिल्ली के क्रिकेट मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। ठाकुरगंज के फैजल रजा ने Under-14 क्रिकेट लीग मैच में शतक लगाकर अपने क्षेत्र और बिहार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्थानीय बच्चों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

फैजल रजा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के तट पौवा पंचायत स्थित विलायती बारी के रहने वाले हैं। वह सज्जद आलम के बेटे हैं और Tarachand Dhanuka Academy (TDA) के छात्र हैं। दिल्ली में आयोजित YSCL Under-14 League के दौरान फैजल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया।

मैच के दौरान फैजल ने मात्र 43 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 239.53 रहा। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत Royal Kings Under-14 टीम ने 26.3 ओवरों में 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Tarachand Dhanuka Academy के मैनेजमेंट और कोच ने फैजल की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। एकेडमी का कहना है कि यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। कोच का मानना है कि अगर फैजल इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते रहे, तो वह भविष्य में बिहार और देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।