Patna में बंटी यादव के घर पहुंचे खेसारीलाल यादव, पुलिस के दावों पर उठाए सवाल

Bihar/Patna : भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav पटना में बंटी यादव के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि बंटी यादव को न्याय दिलाने के लिए सभी को मिलकर लड़ना

Bihar/Patna : भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav पटना में बंटी यादव के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि बंटी यादव को न्याय दिलाने के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा। खेसारी ने बंटी के बच्चों के भविष्य के लिए सरकार और अन्य कलाकारों से मदद की अपील की है।

इस मुलाकात के दौरान Khesari Lal Yadav ने पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों पर नाराजगी जताई। पुलिस का दावा है कि बंटी यादव अवैध शराब के कारोबार में शामिल थे, जबकि खेसारी ने इन दावों को गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अक्सर पीड़ितों पर ही दोष मढ़ देती है।

वहीं पटना पुलिस का कहना है कि बंटी यादव की हत्या शराब कारोबार के मुनाफे और पैसों के लेनदेन के विवाद में हुई है। पुलिस ने इस मामले में सेक्स रैकेट का विरोध करने वाली बात को खारिज कर दिया है क्योंकि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला। अब तक इस केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ BC भी शामिल है, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोट लगी थी।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। घटना के समय डायल-112 की टीम और गश्ती दल मौके से महज 100 मीटर की दूरी पर तैनात थे, लेकिन वे बंटी यादव के अपहरण को नहीं रोक पाए। इस लापरवाही के कारण तीन असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। बंटी यादव के परिवार का कहना है कि वह इलाके में सेक्स रैकेट का विरोध कर रहे थे, इसलिए उनकी हत्या हुई।

परिवार को सहारा देने के लिए खेसारीलाल यादव के अलावा मंत्री राम कृपाल यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी घर पहुंचे थे। इन नेताओं ने परिवार को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।