Bihar: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, पुलिस की अधूरी केस डायरी बनी वजह
Bihar: पटना में मशहूर शिक्षक Khan Sir की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने कोर्ट में अधूरी केस डायरी जमा की, जिसकी वजह से मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। इस मामले में Khan Sir के साथ उनके दो बॉडीगार्
Bihar: पटना में मशहूर शिक्षक Khan Sir की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने कोर्ट में अधूरी केस डायरी जमा की, जिसकी वजह से मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। इस मामले में Khan Sir के साथ उनके दो बॉडीगार्ड और कुल 6 आरोपी शामिल हैं।
कोर्ट में आज इन सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण मामला टल गया। राहत की बात यह है कि Khan Sir की गिरफ्तारी पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी, जिससे उन्हें कुछ और समय मिल गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी, जिसमें कोर्ट आगे का फैसला ले सकता है।