Lucknow के KGMU अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
Lucknow: राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस हादसे के बाद वार्ड में घना धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच ग
Lucknow: राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस हादसे के बाद वार्ड में घना धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 50 बच्चों को सुरक्षित तरीके से दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया।
यह घटना 6 अगस्त की देर रात या 7 अगस्त की तड़के सुबह की है। बताया जा रहा है कि एक स्विचबोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। एहतियात के तौर पर आईसीयू में भर्ती बच्चों को भी वहां से हटाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने मौके का दौरा किया और पुष्टि की कि इस हादसे में किसी भी मरीज, कर्मचारी या तीमारदार को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।
हालांकि, इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि आग लगने के बावजूद फायर अलार्म नहीं बजा और वहां रखे अग्निशमन उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इसके अलावा, बिजली गुल होने की वजह से बच्चों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काफी परेशानी हुई। फिलहाल स्थिति सामान्य है और अस्पताल की नियमित सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन अब फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच करेगा।