UAE Lottery में केरल के भारतीय को लगी 3 करोड़ दिरहम की लॉटरी, परिवार की जन्म तारीखों ने बदली किस्मत

World: अबू धाबी में रहने वाले केरल के एक भारतीय व्यक्ति की किस्मत रातों-रात चमक गई है। सुनील कुमार सदाशिवन नाम के इस व्यक्ति ने UAE Lottery के ‘लकी डे ड्रॉ’ में 30 मिलियन दिरहम (करीब 3 करोड़ दिरहम) का ग्रैंड

World: अबू धाबी में रहने वाले केरल के एक भारतीय व्यक्ति की किस्मत रातों-रात चमक गई है। सुनील कुमार सदाशिवन नाम के इस व्यक्ति ने UAE Lottery के ‘लकी डे ड्रॉ’ में 30 मिलियन दिरहम (करीब 3 करोड़ दिरहम) का ग्रैंड प्राइज जीता है। वह इस बड़ी रकम को जीतने वाले UAE Lottery के इतिहास के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं।

52 साल के सुनील कुमार अबू धाबी में मेंटेनेंस तकनीशियन के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने अपनी लॉटरी के नंबर बहुत सोच-समझकर चुने थे। उन्होंने अपने, अपनी पत्नी और अपनी बेटी की जन्म तारीखों का इस्तेमाल किया क्योंकि उनका मानना था कि निजी जीवन से जुड़े खास तारीखों में ज्यादा किस्मत होती है।

दिलचस्प बात यह है कि सुनील ने यह टिकट अपने एक दोस्त के साथ मिलकर खरीदा था। इससे पहले पिछले हफ्ते के ड्रॉ में उन्हें 100 दिरहम मिले थे, जिसके बाद उन्होंने फिर से एक टिकट खरीदा और इस बार वे जैकपॉट जीत गए। यह टिकट बुधवार, 1 जुलाई को निकाला गया था और सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई।

सुनील ने इस पैसे को खर्च करने की पूरी योजना बना ली है। वह सबसे पहले अपने परिवार के घर का काम पूरा करेंगे और कुछ समय के लिए काम से आराम लेंगे। उनका सबसे बड़ा सपना अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना है, जिसके लिए वह उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। सुनील ने यह भी कहा कि वह उन लोगों के लिए घर बनाने में मदद करेंगे जिनके पास रहने की जगह नहीं है।

सुनील के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी बेटी का जन्म 12 साल के महंगे इलाज के बाद हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। अब वह अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, UAE Lottery देश की पहली फेडरली लाइसेंस्ड लॉटरी है जिसे General Commercial Gaming Regulatory Authority (GCGRA) रेगुलेट करती है और इसे The Game LLC द्वारा संचालित किया जाता है। इसके लकी डे ड्रॉ हर बुधवार और शनिवार को रात 9:30 बजे होते हैं। इसमें भाग लेने के लिए व्यक्ति का UAE निवासी होना और उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना जरूरी है।