E20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देने और दाम घटाने की मांग

Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता Arvind Kejriwal ने E20 पेट्रोल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मुद्दे पर PM से मुलाकात की मांग की है ताकि वह लोगों से मिले फीडबैक और तकनीकी दिक्कतों के बारे मे

Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता Arvind Kejriwal ने E20 पेट्रोल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मुद्दे पर PM से मुलाकात की मांग की है ताकि वह लोगों से मिले फीडबैक और तकनीकी दिक्कतों के बारे में बता सकें। केजरीवाल ने मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प मिलना चाहिए।

Arvind Kejriwal ने पत्र में कहा कि E20 पेट्रोल (जिसमें 20% इथेनॉल मिला होता है) के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है। इसी वजह से उन्होंने सरकार से इस पेट्रोल की कीमतों को कम करने की अपील की है। इस मामले में जनता की राय जानने के लिए AAP ने एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है, जिसे केजरीवाल प्रधानमंत्री को सौंपना चाहते हैं।

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने शुद्ध पेट्रोल या E10 (10% इथेनॉल वाला पेट्रोल) देने से साफ मना कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 10, 11 और 13 जुलाई 2026 को जारी बयानों में कहा कि देशभर के एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग ग्रेड का पेट्रोल रखना मुमकिन नहीं है। सरकार का कहना है कि इससे स्टोरेज और सप्लाई चेन का खर्च बढ़ जाएगा और काम करने के तरीके में दिक्कत आएगी।

सरकार ने यह भी बताया कि इथेनॉल उत्पादन के लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, इसलिए अब पुराने ब्लेंड्स पर वापस जाना सही नहीं होगा। मंत्रालय के मुताबिक, E20 पेट्रोल से इंजन की सफाई बेहतर होती है और पिकअप भी बढ़ता है। सरकार ने Maruti Suzuki और Hero MotoCorp जैसी कंपनियों का हवाला देते हुए कहा कि पुरानी गाड़ियों में भी इससे कोई बड़ा नुकसान या जंग लगने जैसी समस्या नहीं देखी गई है। हालांकि, सरकार ने माना है कि कुछ गाड़ियों के माइलेज में 3 से 5% की कमी आ सकती है।