Katihar में 3 लाख रुपये हड़पने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Katihar: कटिहार पुलिस ने तीन लाख रुपये हड़पने के लिए रची गई एक झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। यह पूरा मामला 8 अगस्त का है, जिसमें ट्रैक्टर शोरूम मालिक ने पैसे लूटने का नाटक किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते
Katihar: कटिहार पुलिस ने तीन लाख रुपये हड़पने के लिए रची गई एक झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। यह पूरा मामला 8 अगस्त का है, जिसमें ट्रैक्टर शोरूम मालिक ने पैसे लूटने का नाटक किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 अगस्त को ही इस साजिश का खुलासा कर दिया और आरोपियों को पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, आयुष अग्रवाल नाम के ट्रैक्टर शोरूम मालिक अपने स्टाफ गणेश राय और समद आलम के साथ मनिहारी गए थे। वहां से उन्होंने ट्रैक्टर की बकाया राशि के रूप में तीन लाख रुपये लिए थे। वापस लौटते समय उन्होंने पुलिस को बताया कि चांदपुर बांध के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनसे तीन लाख रुपये लूट लिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर डीएसपी आसिफ आलम के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस को पूछताछ के दौरान लूट की इस कहानी पर शक हुआ और गहराई से जांच की गई। जांच में पता चला कि लूट जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी, बल्कि यह रकम हड़पने की एक सोची-समझी साजिश थी।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश राय (45 वर्ष) और संजीत कुमार पासवान (27 वर्ष) शामिल हैं, जो सालमारी थाना क्षेत्र के डोलमारा निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से पूरी तीन लाख रुपये की नकद राशि बरामद कर ली है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने यह सब योजना इसलिए बनाई थी ताकि ट्रैक्टर की बकाया राशि का भुगतान न करना पड़े।