Katihar के बरसोई अस्पताल में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, ANM और कर्मियों पर गिरी गाज

Bihar/Katihar: बरसोई अनुमंडल अस्पताल में प्रसव के दौरान सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक महिला ने अस्पताल की ANM और अन्य कर्मियों पर प्रसव सेवा के बदले 3,000 से 5,000 रुपये मांगने का आरोप

Bihar/Katihar: बरसोई अनुमंडल अस्पताल में प्रसव के दौरान सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक महिला ने अस्पताल की ANM और अन्य कर्मियों पर प्रसव सेवा के बदले 3,000 से 5,000 रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत विधायक और अस्पताल उपाधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में प्रसव की सुविधा मुफ्त होने के बावजूद उससे पैसों की मांग की गई। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी भी दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बलरामपुर विधायक Sangeeta Devi और अनुमंडल उपाधीक्षक Dr. M.A. Usmani को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी।

विधायक Sangeeta Devi ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने उपाधीक्षक से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

वहीं, बरसोई अस्पताल के उपाधीक्षक Dr. M.A. Usmani ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन मिल गया है। ड्यूटी पर तैनात ANM और अन्य संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले की जानकारी कटिहार के Civil Surgeon को भी दे दी गई है और फिलहाल जांच जारी है।