Karnataka में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, PG में रहने वाले 20 से ज्यादा मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर
Karnataka/Anekal : बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल के बोम्मसंदरा में गुरुवार सुबह एक Paying Guest (PG) में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में वहां रह रहे 20 से ज्यादा प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें स
Karnataka/Anekal : बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल के बोम्मसंदरा में गुरुवार सुबह एक Paying Guest (PG) में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में वहां रह रहे 20 से ज्यादा प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 से ज्यादा लोगों के शरीर में गंभीर रूप से जलन हुई है। हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ जब मजदूर सोकर उठ रहे थे।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा ‘Sri Sai Comfort PG’ में हुआ, जिसकी बिल्डिंग नागरज रेड्डी की है और इसे लीज पर लेकर लिंगराजू नाम का व्यक्ति चला रहा था। शुरुआती जानकारी मिली है कि जब मजदूर सोकर उठे और उन्होंने लाइट का स्विच ऑन किया, तभी जोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर हुआ, जिससे इमारत के कुछ हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा है। घायलों में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और बिहार के मजदूर शामिल हैं, जिनमें सौरव चौधरी, अलाउद्दीन, शांतनुराय, अहीबुल रहमान, सुब्रत बेहरा और देबाशीष हलदर जैसे लोग शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही Fire and Emergency Services की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां 8 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हेब्बगोडी पुलिस स्टेशन में इस मामले की केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह PG बिना किसी जरूरी अनुमति और सुरक्षा नियमों के चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि PG में क्षमता से ज्यादा लोग रह रहे थे और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि धमाका LPG लीक होने की वजह से हुआ या कोई और तकनीकी खराबी थी।