Kanpur-Lucknow हाईवे पर सफर हुआ महंगा, आज रात से बढ़ेंगे टोल रेट, देख लें नई लिस्ट
UP/Kanpur: कानपुर और लखनऊ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा से गुजरना अब महंगा हो जाएगा। National Highway Authority of India (NHAI) ने टोल की नई दरें ला
UP/Kanpur: कानपुर और लखनऊ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा से गुजरना अब महंगा हो जाएगा। National Highway Authority of India (NHAI) ने टोल की नई दरें लागू करने का फैसला किया है, जो आज रात 12 बजे से प्रभावी होंगी।
NHAI के मुताबिक, सड़कों के रखरखाव, मरम्मत और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर टोल दरों में यह बदलाव किया जाता है। इस नए बदलाव के बाद कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों के टैक्स में भी बढ़ोतरी हुई है। नियमित सफर करने वाले लोगों के लिए मंथली पास की सुविधा भी दी गई है।
| वाहन का प्रकार | नया टोल रेट (एक तरफ से) |
|---|---|
| कार, जीप और वैन | 100 रुपये (पहले 95 रुपये था) |
| कार (24 घंटे के भीतर वापसी) | 150 रुपये |
| बस और ट्रक (2-axle) | 340 रुपये |
| 7 या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहन | 650 रुपये |
| मंथली पास (नियमित यात्री) | 3,350 रुपये |
| स्थानीय निवासी पास (20km दायरा) | 360 रुपये महीना / 3,075 रुपये सालाना |