Lucknow में कंगना रनौत के खिलाफ FIR की मांग, ‘गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस महिला मोर्चा ने की शिकायत

Lucknow: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक विवादित बयान की वजह से मुश्किलों में घिर गई हैं। उनके ‘गटर जेनरेशन’ वाले शब्दों को लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस महिला मो

Lucknow: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक विवादित बयान की वजह से मुश्किलों में घिर गई हैं। उनके ‘गटर जेनरेशन’ वाले शब्दों को लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस महिला मोर्चा ने उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है।

यह पूरा मामला 30 जुलाई 2026 को सामने आए एक बयान से शुरू हुआ। आरोप है कि कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए ‘गटर की पीढ़ी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी लड़कियां अच्छी गृहिणी नहीं बन सकतीं और उनके माता-पिता की परवरिश पर भी सवाल उठाए।

शनिवार, 1 अगस्त 2026 को कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वयक अनामिका यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत में मांग की गई है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि इस बयान से छात्रों, महिलाओं और उनके परिवारों की गरिमा को ठेस पहुंची है। कांग्रेस ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस विवाद से जुड़े वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा जाए।

कंगना रनौत के खिलाफ यह विरोध सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं है। आगरा में अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में परिवाद दायर किया है, जिस पर 5 अगस्त 2026 को सुनवाई होगी। इसके अलावा जयपुर के एक थाने में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अभिनेता सोनू सूद ने भी कंगना की इस टिप्पणी को शर्मनाक बताया है।