Lucknow पहुंचेंगे ज्योतिषाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, 5 विधानसभा क्षेत्रों में होगा स्वागत और धर्मसभा

Lucknow: ज्योतिषाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी 81 दिनों की गोविधि यात्रा के तहत बुधवार, 8 जुलाई 2026 को लखनऊ पहुंचेंगे। राजधानी में उनके स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श

Lucknow: ज्योतिषाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी 81 दिनों की गोविधि यात्रा के तहत बुधवार, 8 जुलाई 2026 को लखनऊ पहुंचेंगे। राजधानी में उनके स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के पांच अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनका स्वागत किया जाएगा, जिसमें मध्य और उत्तर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं।

इस यात्रा के दौरान शहर में पूजन, जनसंपर्क और धर्मसभा जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। खास तौर पर फैजुल्लागंज के जगलाल लॉन में दोपहर 3 बजे से भक्ति संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 3 मई 2026 को गोरखपुर से शुरू हुई थी और इसका समापन 23 जुलाई 2026 को फिर से गोरखपुर में ही होगा।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस यात्रा को गौ रक्षा के लिए एक धर्मयुद्ध बताया है। उनका मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्र माता घोषित करवाना और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में गायों की बिक्री और गोमांस के व्यापार को बंद करवाना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने गौशालाओं में उपलब्ध फंड के बावजूद गायों की खराब हालत पर भी चिंता जताई है।

इस यात्रा को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। सपा नेता पूजा शुक्ला ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उठाए गए मुद्दों पर सरकार चुप है। बता दें कि यात्रा का काफिला 7 जुलाई को बिसवां पहुंचा था, जहां स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया था।