Lucknow में JPI ने तेज की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा और सपा समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा दामन
UP/Lucknow: जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (JPI) ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। बुधवार को लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें पार्टी ने अपनी ताकत दिखाते हुए सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं को सद
UP/Lucknow: जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (JPI) ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। बुधवार को लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें पार्टी ने अपनी ताकत दिखाते हुए सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। इस अभियान में भाजपा, सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे बड़े दलों के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
बैठक के दौरान JPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अब एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में हैं। पुष्कर के मुताबिक, मौजूदा राजनीतिक दल जनता के असली सवालों को छोड़कर केवल जातिगत राजनीति में उलझे हुए हैं। उन्होंने चिंता जताई कि राजनीति में जातिवाद, पूंजीवाद और वंशवाद इतना हावी हो गया है कि आम कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए बिजली की किल्लत, तहसील और थानों में फैले भ्रष्टाचार, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की परेशानी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने राम मंदिर के चंदे में चोरी और लखनऊ अग्निकांड जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की आलोचना की।
शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने दावा किया कि JPI जमीन पर उतरकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा, छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं और व्यापारी अब बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए जेपीआई के साथ जुड़कर व्यवस्था बदलना चाहते हैं।
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है। जहां JPI सदस्यता अभियान चला रही है, वहीं भाजपा भी 3 और 4 जुलाई को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बी.एल. संतोष की मौजूदगी में बड़ी बैठक करने जा रही है। इससे पहले भाजपा ने 46 पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। वहीं, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राजा भैया ने भी यह साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी चुनाव अकेले लड़ेगी।