Delhi के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन करेगी J&K NC, राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी की मांग
Delhi: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (J&K NC) आने वाली 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन होगा, जिसमें पार्टी जम्म
Delhi: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (J&K NC) आने वाली 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन होगा, जिसमें पार्टी जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने और संवैधानिक गारंटी बहाल करने की मांग करेगी।
पार्टी ने यह फैसला तब लिया है जब हाल ही में 14 जुलाई को ओमर अब्दुल्ला के चाचा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने साफ कर दिया है कि मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद प्रदर्शन की योजना में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे अपने चाचा की इच्छा का सम्मान करते हुए इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाएंगे।
ओमर अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस से अभी तक विरोध प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है, लेकिन इससे उनके इरादों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर जंतर मंतर के लिए मंजूरी नहीं मिलती है, तो पार्टी ने वैकल्पिक योजना तैयार कर रखी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रतिनिधिमंडल 19 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना होगा।
पार्टी का मानना है कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाना और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटना एक गलत फैसला था। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘अच्छे दिन’ तभी आएंगे जब राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। इसके अलावा, पार्टी के नेतृत्व ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपने की इच्छा जताई है।
एनसी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने इस प्रदर्शन के लिए एनडीए (NDA) से बाहर की सभी राजनीतिक पार्टियों और इंडिया (INDIA) गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण भेजा है। ओमर अब्दुल्ला ने यह आरोप भी लगाया कि उनके विरोध प्रदर्शन की योजना को नाकाम करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि अन्य समूहों को जल्दी अनुमति मिल गई लेकिन उन्हें इंतजार कराया जा रहा है।