Delhi में जापानी कंपनी Kodansha की एंट्री, अब हिंदी और अंग्रेजी में मिलेंगे सस्ते Manga कॉमिक्स

Delhi: जापान की मशहूर पब्लिशिंग कंपनी Kodansha अब भारत में अपना बिजनेस शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने Dai Nippon Printing (DNP) और IJ Kakehashi Services (IJK) के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाया है। दिल्ली में हेड

Delhi: जापान की मशहूर पब्लिशिंग कंपनी Kodansha अब भारत में अपना बिजनेस शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने Dai Nippon Printing (DNP) और IJ Kakehashi Services (IJK) के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाया है। दिल्ली में हेड ऑफिस के साथ यह कंपनी भारतीय युवाओं के बीच जापानी मनोरंजन और कॉमिक्स को लोकप्रिय बनाएगी।

इस नए वेंचर का नाम ‘Kodansha India Private Limited’ रखा गया है, जिसकी स्थापना जुलाई 2026 में होनी है और काम साल 2026 की सर्दियों तक शुरू हो जाएगा। कंपनी का मुख्य मकसद भारत में जापानी मंगा (Manga) को सस्ता और आसान बनाना है। अभी तक ये किताबें बाहर से मंगवानी पड़ती थीं जिससे कीमत बढ़ जाती थी और पायरेसी की समस्या रहती थी, लेकिन अब इनका प्रकाशन और छपाई भारत में ही होगी।

कंपनी ने भारत के बड़े बाजार और युवाओं के उत्साह को देखते हुए यह फैसला लिया है। मंगा के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि ‘Attack on Titan’ और ‘Blue Lock’ जैसे लोकप्रिय टाइटल अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। कंपनी का लक्ष्य हर साल करीब 200 किताबें छापना है।

विवरण जानकारी
कंपनी का नाम Kodansha India Private Limited
मुख्यालय दिल्ली, भारत
कुल निवेश 9.5 करोड़ रुपये (लगभग 160 मिलियन येन)
शेयरहोल्डिंग Kodansha (81%), DNP (14%), IJK (5%)
मैनेजिंग डायरेक्टर Hirotoshi Kurita
मुख्य उद्देश्य स्थानीय भाषा में मंगा का प्रकाशन और वितरण

IJ Kakehashi Services के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार पांडा ने बताया कि भारत में जापानी मंगा के लिए बहुत क्रेज है और इस पार्टनरशिप से पाठकों को काफी फायदा होगा। यह पहली बार है जब जापान की कोई बड़ी जनरल पब्लिशिंग कंपनी भारत में अपनी लोकल यूनिट खोल रही है।